Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

मुर्शिदाबाद सीमा पर बीएसएफ ने जब्त की 1.5 करोड़ रुपये की कोकीन

बीएसएफ की 149वीं वाहिनी की सीमाचौकी लवंगोला के जवानों को सूचना मिली थी कि ग्राम चर बिनपारा में एक व्यक्ति के घर में मादक पदार्थ छुपाकर रखा गया है। इसके बाद जवानों ने कार्रवाई करते हुए इलाके में तलाशी अभियान चलाया।

18 Dec 2025

मुर्शिदाबाद सीमा पर बीएसएफ ने जब्त की 1.5 करोड़ रुपये की कोकीन

मुर्शिदाबाद। भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की दक्षिण बंगाल सीमांत की 149वीं वाहिनी ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मादक पदार्थ कोकीन की खेप जब्त की है। खुफिया सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में कुल 316 ग्राम कोकीन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.5 करोड़ बताई जा रही है।

बीएसएफ की 149वीं वाहिनी की सीमाचौकी लवंगोला के जवानों को सूचना मिली थी कि ग्राम चर बिनपारा में एक व्यक्ति के घर में मादक पदार्थ छुपाकर रखा गया है। इसके बाद जवानों ने कार्रवाई करते हुए इलाके में तलाशी अभियान चलाया। गांव के दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में घर और उसके आसपास के क्षेत्र की गहन तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान घर से लगभग दो मीटर की दूरी पर एक संदिग्ध पैकेट बरामद हुआ। पैकेट को खोलने पर उसमें कोकीन पाया गया। इस दौरान मौके से किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। बरामद मादक पदार्थ को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को सौंप दिया गया है।

दक्षिण बंगाल सीमांत के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि भारत बांग्लादेश सीमा पर तस्करी रोकने के लिए बीएसएफ जवान पूरी सतर्कता और प्रतिबद्धता के साथ लगातार ड्यूटी कर रहे हैं। निरंतर निगरानी और रणनीतिक अभियानों के चलते तस्करी के कई बड़े प्रयासों को नाकाम किया जा रहा है। बीएसएफ सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुर्शिदाबाद सीमा पर बीएसएफ ने जब्त की 1.5 करोड़ रुपये की कोक
बीएसएफ की 149वीं वाहिनी की सीमाचौकी लवंगोला के जवानों को सूचना मिली थी कि ग्राम चर बिनपारा में एक व्यक्ति के घर में मादक पदार्थ छुपाकर रखा गया है। इसके बाद जवान





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News